विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास लेने का किया ऐलान

मुंबई,

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास लेने का ऐलान किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विक्रांत मैसी इन दिनों 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। गोधरा कांड पर आधारित यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुयी है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस बीच विक्रांत ने अपने एक पोस्ट से सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है।

विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक नोट के माध्यम से अभिनय से सन्यास लेने का ऐलान किया है।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, पिछले कुछ वर्ष और उसके बाद के वर्ष अभूतपूर्व रहे हैं। मैं आपके अमिट समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं घर वापस जाऊं, खुद को संभालूं एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में तथा एक अभिनेता के रूप में भी। तो 2025 में हम एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। पिछली दो फिल्में और कई साल की यादें, आप सभी का फिर से शुक्रिया और मैं आप सभी का हमेशा ऋणी रहूंगा।

विक्रांत मैसी ने अपने पोस्ट में अभिनय से सन्यास लेने की वजह का खुलासा नहीं किया है। विक्रांत मैसी ने संन्यास लेने का फैसला ऐसे समय में किया है जब उनका करियर अपने चरम पर है। '12वीं फेल', 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'सेक्टर 36' में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले विक्रांत मैसी के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को काफी निराश किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति