रिपोर्ट में किया दावा- मणिपुर में 2017 से 19,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अवैध अफीम को नष्ट किया गया

इंफाल.
मणिपुर में 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में कुल 19,135.6 एकड़ क्षेत्र में अवैध तरीके से उगाई गई अफीम को नष्ट किया गया है। राज्य सरकार की एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सुदूर संवेदी और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) तकनीक का उपयोग करके अफीम की खेती की मैंपिंग और आकलन से पता चला है कि इस अवधि के दौरान कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 4,454.4 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की खेती नष्ट की गई, इसके बाद उखरुल में 3,348 एकड़ और चुराचांदपुर में 2,713.8 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि टेंग्नौपाल में 2,575 एकड़, चंदेल में 1,982.5 एकड़ और सेनापति में 1,682 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इससे पता चला कि 2021-22 में नौ जिलों में अफीम की खेती का रकबा 28,598.91 एकड़ था जो 2023-24 में घटकर 11,288.1 एकड़ रह गया। अध्ययन के अनुसार, 2023 और 2024 के बीच अफीम की खेती में 2022-23 की तुलना में 32.13 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले माह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि राज्य सरकार अवैध अफीम की खेती पर अंकुश लगाने के अपने संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति