मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल
मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर से यू-टर्न लेने वाला है। कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का दौर भी शुरु हो सकता है। इस बार नवंबर में ठंड ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी भोपाल में 36 साल में पहली बार नवंबर की रात में पारा सबसे कम रहा है। कल रात का पारा भोपाल में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 मौसम विभाग की ओर से कल सुबह 8:30 तक के लिए जारी बुलेटिन में साफ किया गया है कि डिंडोरी और बालाघाट जिले में बारिश का अनुमान है। वहीं, राजगढ़ और शाजापुर जिले में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

7 जिलों बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से बैतूल, पाढूंर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि चक्रवाती तूफान फेंगल पूर्वी हिस्से में एक्टिव है। जिसका असर पड़ा रहा है। इसी वजह से बारिश के आसार हैं।

एमपी में यहां पर रहा सबसे कम पारा
शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 5.9 पारा दर्ज किया गया है। नौगांव में 7.9 डिग्री, सीहोर 7.9, राजगढ़ में 8 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, भोपाल में 8.5 डिग्री, रायसेन में 9 डिग्री, टीकमगढ़ में 9 डिग्री ऐसे ही प्रदेश के बुंदेलखंड और बघेलखंड रीजन में मौसम रहा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति