पार्षद शिवांश जैन ने नशीली एवं अन्य मादक पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने चिरमिरी थाने को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी/एमसीबी

कांग्रेस के युवा नेता एवं पार्षद शिवांश जैन ने चिरमिरी क्षेत्र में बिक रहे अवैध कच्ची शराब, नशीली दवाइयां एवं अन्य मादक पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने एवं कार्यवाही करने के लिए थाना चिरमिरी को ज्ञापन सौंपा है।

उपरोक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए पार्षद शिवांश जैन ने बताया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। वही चिरमिरी में मादक पदार्थ, नशीली दवाइयों एवं अवैध शराब के विक्रय से युवाओं का भविष्य खतरे मे पड़ रहा है । इससे घरेलू हिंसा के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। इसमें जल्द से जल्द रोक लगे और इनका कारोबार करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

श्री जैन ने आगे बताया कि अगर नशीली पदार्थ और अवैध शराब पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उपरोक्त ज्ञापन देते समय शिवांश जैन के साथ उमा शंकर अलगमकर, नितिन सिंह, इंद्रजीत सिंह छावड़ा, असरफ अली, वीरू खान, शुभम सलूजा, संजय सिदार एवं दिलशाद उपस्थिति रहें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति