उप्र में सरेआम SP ने मांगी माफी, मामला जानकार करेंगे तारीफ

हरदोई

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पुलिस कप्तान ने कुछ ऐसा किया कि लोग कह रहे हैं अधिकारी हो तो ऐसा. दरअसल एक मामले में युवती को असंवदेनशील तरीके से उनके सामने लाया गया. जिसकी वजह से पहले तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताई और फिर बाद में वीडियो जारी कर माफी मांगी.

जानकारी के मुताबिक, एक हादसे में घायल हुए भाई-बहन पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे थे तभी भाई अपनी बहन को लेकर एसपी ऑफिस आया. बहन एक्सीडेंट में इतनी चोटिल हो गई थी कि चलने की स्थिति में नहीं थी तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और अंदर नहीं आने दिया. इस दौरान चादर के सहारे युवती को एसपी के सामने लाया गया. युवती को इस तरह अपने सामने पेश किए जाने से कप्तान ने भी नाराजगी जताई और पीड़ितों ने भी इसे सही नहीं ठहराया. इसी मामले में एसपी नीरज सिंह जादौन ने वीडियो जारी कर माफी मांगी.

हरदोई पुलिस की ओर से जारी वीडियो में एसपी कह रहे हैं, "आज हरदोई पुलिस ऑफिस में एक्सीडेंट में घायल एक महिला को असुविधा का सामना करना पड़ा. इस बात को लेकर मुझे बहुत दुख है. मैं हरदोई पुलिस चीफ या पुलिस कप्तान होने के नाते इस महिला से क्षमा मांगता हूं. साथ ही साथ मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि इस तरह की घटना की रिपीट नहीं होने दी जाएगी. हरदोई पुलिस को अत्यंत संवेदनशील बनाने का पूरा प्रयास करूंगा."

27 अक्टूबर को हुआ था एक्सीडेंट

उन्होंने आगे इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें 28 अक्टूबर को थाना लोनार में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया था, इसमें जांच जारी है. आप सभी को फिर आश्वस्त करता हूं कि आज की जो घटना हुई है, इसको लेकर हरदोई पुलिस के बारे में कोई राय नहीं बनाएं. इस तरह की घटना रिपीट नहीं होने दी जाएगी. ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कोई आईपीएस अधिकारी पुलिसकर्मियों की असंवेदनशीलता के लिए खुद ही आगे बढ़कर माफी मांगे, लेकिन हरदोई के पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन पुलिसकर्मियों के कृत्य को अपनी गलती मानी और इस पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया. ये सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया है.  

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति