गूगल मैप लगाकर पीलीभीत की ओर जा रहे युवकों की कार शॉर्टकट के चक्कर में नहर में गिरी, बाल-बाल बचे युवक

बरेली
बरेली में एक बार फिर गूगल मैप दगा दे गया। दरअसल कोहरे के कारण गूगल मैप लगाकर पीलीभीत की ओर जा रहे युवकों की कार शॉर्टकट के चक्कर में नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार बाहर निकलवाई। बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर को अधूरे पुल से कार गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी।

इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार रात करीब तीन बजे कानपुर में औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह अपने दो दोस्तों के साथ कार से पीलीभीत जा रहे थे। कोहरा ज्यादा होने के कारण उन लोगों ने गूगल मैप लगा रखा था। इज्जतनगर में कलापुर पुलिया के पास गूगल ने शॉर्टकट दिखाया तो उन लोगों ने कार नहर वाले रास्ते पर मोड़ दी। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ग्राम बरकापुर तिराहा की सड़क का कटान होने की वजह से कार नहर में पलट गई। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था और कार की रफ्तार तेज नहीं थी, जिसके चलते किसी को चोट नहीं लगी। उन लोगों ने कार निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो यूपी 112 को फोन किया। इसके बाद पुलिस क्रेन लेकर पहुंची और उन लोगों की कार बाहर निकलवाई।

अधूरे पुल से कार गिरने से तीन युवकों की चली गई थी जान
फरीदपुर के खल्लपुर में 24 नवंबर को अधूरे पुल से कार गिरने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई थी। तीनों शादी में शामिल होने जा रहे थे और गूगल मैप देखकर निर्माणधीन पुल पर चढ़ गए थे। इस हादसे के 6 दिन बाद बदायूं पुलिस ने गूगल को नोटिस भेजा । साथ ही पुलिस ने गूगल से उस क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक का नाम और पता साझा करने की मांग की है, जहां यह हादसा हुआ था। गूगल से जवाब मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति