डकैती थ्रिलर ज्वेल थीफ में नजर आएंगी निकिता दत्ता

मुंबई,

 फिल्म घराट गणपति में बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री निकिता दत्ता अब बहुप्रतीक्षित डकैती थ्रिलर ज्वेल थीफ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में हैं। इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से पूरी हो गई है, और निकिता दत्ता ने सेट पर अपने आखिरी दिन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

निकिता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, फिल्म की शूटिंग हमेशा भावनात्मक होती है। लेकिन यह फिल्म अलग तरह से प्रभावित कर रही है। स्क्रीन पर मिलते हैं, मारफलिक्सपी। इसके अलावा, निकिता ने फिल्म की निर्माता ममता आनंद के साथ भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, जस्ट प्यार। ज्वेल थीफ फिल्म एक रोमांचक डकैती थ्रिलर है, जिसे रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित किया गया है।

फिल्म में सैफ अली खान और निकिता दत्ता की जोड़ी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसके सिनेमाई सफर को लेकर कई प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निकिता दत्ता के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने इस दौरान शानदार अभिनय किया है, और वह एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति