मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, हथियार जब्त

इंफाल
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्हें क्षेत्रिगाओ सबल लेईकाई से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे लोगों से जबरन धन वसूली करने जैसी घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। इसमें कहा गया, ‘‘बाद में पता चला कि वे अरंबाई टेंगोल के सदस्य थे।’’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान निंगोमबाम लेंबा सिंह (25), मंगशताबम पोइरिंगनबा मेइती (21) और लैशराम बिद्या सिंह (21) के रूप में हुई और उनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। बयान में बताया गया है कि उनके पास से एक ‘घातक’ राइफल, एक मैगजीन और पांच गोलियां, मैगजीन के साथ .32 पिस्तौल, तीन मोबाइल फोन और चार पहिया एक वाहन जब्त किए गए हैं।

चुराचांदपुर जिले के फेखोथांग गांव में छापेमारी के दौरान एक एसएलआर राइफल, एक मैगजीन, नौ एमएम एक पिस्तौल, 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक और 15 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुनौ में छापेमारी के दौरान एक स्नाइपर, एम79 ग्रेनेड लांचर (‘लैथोड गन’), मैगजीन के साथ नौ एमएम की दो पिस्तौल, एक एसबीबीएल शॉटगन और सात कारतूस बरामद किए गए।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति