8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करता था टीचर, आरोपी टीचर फरार

बिलासपुर

 पचपेड़ी क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से टीचर छेड़खानी कर रहा था। छात्रा ने किसी तरह हिम्मत करके इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत स्कूल के प्रधान पाठक से की।

प्रधान पाठक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में स्वजन ने इस मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग आठवीं की छात्रा है। छात्रा पचपेड़ी के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल के प्रयोगशाला शिक्षक मो. शहजाद ने छेड़खानी की है।

यह घटना एक सप्ताह पहले शनिवार 23 नवंबर की है। इसके बाद स्वजन स्कूल पहुंचे। स्वजन को देखकर आरोपित शिक्षक स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया। स्वजन ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष कोसले को दी।

पुलिस और शिक्षा विभाग मामले को दबाने में लगी रही
स्वजन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शनिवार 23 नवंबर को ही पूरे मामले की शिकायत प्रभारी प्राचार्य संतोष कोसले के पास की थी। इसके बाद भी उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर आरोपी शिक्षक बेखौफ होकर घूम रहा था।

प्रभारी प्राचार्य के रवैये को देखते हुए स्वजन सीधे पचपेड़ी थाने पहुंचे। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस संबंध में जानकारी देने से बचती रही। इधर आरोपी शिक्षक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

क्या कह रही पुलिस
स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया गया है। आरोपित शिक्षक की तलाश की जा रही है।
उदयन बेहार, एएसपी, बिलासपुर

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति