DRI ने हैदराबाद से मुंबई आ रही एक बस में छापा मारकर 16 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त किया

मुंबई

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने हैदराबाद से मुंबई आ रही एक बस में छापा मारकर 16 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 24 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही तीन आरोपियों से 1.93 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं.

एजेंसी के अनुसार, DRI की मुंबई जोनल टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि हैदराबाद से मुंबई के बीच बस में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है. मंगलवार तड़के संदिग्धों पर नजर रखी गई और उन्हें बस से उतारकर उनके सामान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 16 किलोग्राम सफेद पाउडर मिला, जिसकी जांच में पुष्टि हुई कि यह मेफेड्रोन है, जो एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है.

गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद DRI ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया. इनमें से एक बिचौलिया और एक ड्रग्स लेने वाला शामिल है. इनके पास से 1.93 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए.

DRI ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने कहा कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है और आगे की जांच जारी है. मेफेड्रोन एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है, जिसे आमतौर पर पार्टी ड्रग्स के तौर पर जाना जाता है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 करोड़ रुपये आंकी गई है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति