राजस्थान-पाली में घर के बाहर खेलते ढाई साल का मासूम हुआ लापता

पाली.

अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा कल दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रहा था। उस वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। खास बात यह है कि मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां भी वहीं मौजूद थी और गली की औरतों से बातें कर रही थी। जब कुछ देर बाद उसने अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था।

इसके बाद अपने स्तर पर मनन को आस-पास खोजा गया, पर जब वह नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस-पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले खंगाले, लेकिन संयोग से दोपहर को 10 से 15 मिनट तक बिजली गुल होने के कारण सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला पाया। घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्किल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं व नालों तक को चेक किया, परंतु वहां भी मनन नहीं मिला। अब पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के सभी मार्गों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज जुटा छानबीन में लगी है, वहीं मासूम मनन के नहीं मिलने से उसकी मां का रो-रो कर हाल बुरा हैं।

आज सुबह तक नहीं मिला मासूम
सीओ सिटी देरावर सिंह सोढ़ा ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए औद्योगिक थाना क्षेत्र एसएचओ पाना चौधरी के साथ कोतवाल किशोर सिंह भाटी, टीपी नगरएसएचओ अनिता रानी समेत पुलिस टीमें देर रात तक तलाश में जुटी रही, पर अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं लगा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति