‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी एक हो सकती है प्रीक्वल !

मुंबई

'मिर्जापुर' ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरीज रही है। इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था, और अब तभी से यह सीरीज दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई। गुड्डू भैया से लेकर मुन्ना और कालीन भैया तक… 'मिर्जापुर' सीरीज का हर किरदार लोगों के दिलों में रच-बस गया। 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन जुलाई 2024 में रिलीज हुआ था, और अब इस पर फिल्म आ रही है। मेकर्स ने कुछ समय पहले 'मिर्जापुर' फिल्म का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उथल-पुथल मच गई। हर कोई जानने को उत्सुक हो गया कि आखिर फिल्म में क्या होगा।

अब गुड्डू भैया यानी अली फजल ने बताया कि 'मिर्जापुर' फिल्म में क्या कुछ हो सकता है। अली फजल ने जो हिंट दिया है, उससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि 'मिर्जापुर' फिल्म की कहानी एक प्रीक्वल हो सकती है। अली फजल ने इस नाम की सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल प्ले किया था, और घर-घर मशहूर हो गए थे।

अली फजल ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बातचीत में कहा, 'हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें ओजी कास्ट (मिर्जापुर सीरीज की ओरिजनल और पुरानी कास्ट) होगी और हम पीछे जाएंगे। शायद पीछे की कहानी और पहले का समय दिखाया जाएगा, क्योंकि कुछ पुराने वो लोग भी नजर आएंगे, जो सीरीज में मर चुके हैं।'

जब अली फजल से पूछा गया कि क्या 'मिर्जापुर' फिल्म एक प्रीक्वल होगी, तो वह बोले, 'आपको पता चल जाएगा। पर फिलहाल हम इसे सिनेमाघरों में लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।'

साल 2026 में थिएटर्स में आएगी 'मिर्जापुर'
'मिर्जापुर' साल 2026 में रिलीज होगी। इसमें अली फजल के अलावा मुन्ना यानी दिव्येंदु, कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। अभिषेक ने सीरीज में कंपाउंडर का रोल प्ले किया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति