राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके आर्यमान बिड़ला ने किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली
 महज 22 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके आर्यमान बिड़ला ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके पास सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे देश के सबसे बड़े ब्रांड बन चुके हैं दिग्गजों से भी ज्यादा पैसे हैं. अगर भारत के सबसे अमिर क्रिकेट की बात की जाए तो आर्यमान बिड़ला पहले नंबर पर आते हैं.

सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कमाई के मामले में आगे आर्यमान बिड़ला की कुल संपत्ति ₹70,000 करोड़ है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक परिवारों में से एक से आते हैं. आर्यमान ने 2017-18 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. 2018 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स में ₹30 लाख में खरीदे जाने के बाद शामिल हुए.

ESPNcricinfo के अनुसार आर्यमान ने नौ फर्स्टक्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 414 रन बनाए. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने चार मैच खेले और 36 रन बनाए. घरेलू क्रिकेट में अच्छी शुरुआत के बाद आर्यमान ने 2019 में निजी कारणों की वजह से पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली. उन्होंने दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए लेकिन वह आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए. इसके बाद उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया.

सचिन और कोहली की कमाई कितनी
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में टॉप पस संन्यास ले चुके भारतीय दिग्गज का नाम आता है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति 1040 करोड़ रुपये बताई जाती है. विराट कोहली की नेट वर्थ 1020 करोड़ रुपये है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति