बिन अनुमति के खोद दी प्रधानमंत्री सड़क की पटरी, नही चला, रोलर प्रोजेक्ट मैनेजर की चल रही मनमानी नही दिया जा रहा ध्यान

मंडला
 विकासखण्ड निवास के आसपास क्षेत्र में जल निगम के तहत गांव गांव पाइप लाइन का कार्य नेटवर्क कंपनी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें देखने को आया है, कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री सड़क की पटरी पर कंपनी के द्वारा गढ्ढा खोद कर रोड को पूरी तरह खराब कर दिया गया है। जब टीम ने गांव-गांव दौरा किया तो पाया कि कंपनी ने जेसीबी की सहायता से रोड की पटरी खोदी तो गई और पाइप डालकर उसे बंद कर दिया गया है न ही उस पर रोलर चलाया गया न ही किसी प्रकार से लेवल किया गया है।
जिसके कारण पूरी सड़क जर्जर दिख रही है, आए दिन सड़क में दुर्घटना हो रही है मगर ध्यान देने वाला कोई नही है ।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क की पटरी खोदने की परमीशन भी नही लिए गए हैं और बिना परमीशन के निवास विकासखंड के अनेकों गांवों में पटरी खोद कर जस के तस छोड़ दिया गया है।

वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर का कहना है कि हमारे द्वारा रोलर चलवाया गया है मगर गांव के लोग बता रहे है कि कोई रोलर नहीं चला है अगर रोलर चला होता तो इस तरह से मलमा ऊपर न दिखता और घटना न होती ।
रोलर के नाम पर खाना पूर्ति—–बता दें कि कहीं कहीं थोड़ी बहुत रोलर चलाकर जियो टेगिंग वाली वीडियो और फ़ोटो बना ली गई है।
 ताकि उसे लगाकर पैसा ले सके मगर रोलर हकीकत देखने पर पता चलता है कि रोलर कितना और कहा चला है ।
सड़क पर आ रहे बड़े बड़े पत्थर—-रोड की पटरी खोदने के कारण गड्ढे से बड़े बड़े पत्थर निकले थे, जिसको कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा इसी तरह से छोड़ दिया गया है जिसके कारण दुर्घटना हो रही है । कंपनी के इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की गई तो वो रोलर चल रहा है कह कर अपना पल्ला झाड़ रहा है ।

इनका कहना है ——-
आप मेरे को गांव और जगह बता दीजिए मैं वहां रोलर भेजकर चलवा देता हूँ मेरी जानकारी के अनुसार रोलर चला है। और मैं सूची देख लेता हूँ।।

आलोक तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर नेटवर्क कंपनी

रोलर चलाया गया है हमारे पास दो रोलर है अभी एक कुंडम  में रोलर चल रहा है और दूसरा बीजाडांडी में है शिकायत तो मेरे पास भी आई है कि दुर्घटना हो रही है मगर रोलर चला है और अगर ऐसा है तो दोबारा चला देंगे।

कमलेश सिरशयाम साइड इंजीनियर

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति