मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 115 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 115 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था

अनूपपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत अनूपपुर जिले के 115 हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 2 करोड़ 60 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। योजनांतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु होने पर हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है।   

इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल सहित मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप अनुग्रह सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस दौरान कलेक्टर ने श्रमिकों के परिजनों को दी जा रही अनुग्रह सहायता राशि का सदुपयोग करने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति