सहायक आयुक्त श्रीमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग का किया आकस्मिक निरीक्षण

महासमुंद,

जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग का आज सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा साय के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त द्वारा विद्यालय भवन, कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं अन्य लैब का निरीक्षण कर सभी सामग्रियों की जांच की एवं सभी सामग्री कार्यरत स्थिति में पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। बच्चों से भी चर्चा कर पढ़ाई एवं लैब प्रैक्टिकल के संबंध में जानकारी लेकर प्रभारी प्राचार्य महेंद्र टंडन को अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही छात्रावासों में दिए जाने वाले भोजन के संबंध में अधीक्षक और बच्चों से चर्चा किया गया और गुणवत्ता पूर्ण भोजन समय पर देने कहा गया। दोनों ही छात्रावासों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने दोनो छात्रावासों के अधीक्षक और प्राचार्य को निर्देशित किया गया। श्रीमती साय ने राज्य स्तरीय एकलव्य विद्यालयों के खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों और पुरस्कृत बच्चों से भेट कर उन्हें शाबाशी दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति