रसगुल्ला को लेकर हुआ विवाद, नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या

दुर्ग

जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

जेवरा सिरसा चौकी के प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी. वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे लड़के को मार दिया. चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इससे वहां भगदड़ मच गई.

चौकी प्रभारी कुर्रे ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शादी पार्टी से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर सरेंडर किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया है. पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति