छत्तीसगढ़-बीजापुर में पूर्व सरपंच का दो दिन पहले अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर.

मंगलवार को आदवाड़ा से वापस लौटते समय नक्सलियों ने बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया था। बीती रात नक्सलियों ने उनकी हत्या कर शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें चेतावनी देने की बात लिखी हुई है। जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी।

नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है। पर्चा में लिखा है कि फरसा को तीन बार चेतावनी दीा थी, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं पर्चा में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए पार्टी छोड़ने की अपील की है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़ा है। बता दें मंगलवार को पूर्व सरपंच सुकलु फरसा अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से आदवाड़ा गये हुए थे। शाम को वहां से वापस लौट रहे थे। तभी तीन लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें अगवा कर अपने साथ ले गये। उनकी पत्नी को वहां से जाने दिया। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी जब पूर्व सरपंच घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें रिहा करने की अपील अपहरणकर्ताओं से की थी। वही पूर्व सरपंच की बेटी यामिनी ने भी सोशल मीडिया से अपने पिता को छोड़ने मार्मिक गुहार लगाई थी। बावजूद नक्सलियों ने बीती रात उनकी हत्या कर दी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति