एडिलेड टेस्ट में जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया

एडिलेड
भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पिंक बॉल टेस्ट में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी। यह मैच एडिलेड में शुक्रवार से खेला जाएगा।

यह मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और अन्य गेंदबाजों के मुकाबले उनका प्रदर्शन बेहतर था। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। लगभग 18 महीने में ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड का यह पहला मैच होगा। उन्होंने पिछला टेस्ट मैच पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान खेला था।

बोलैंड का शामिल होना प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव है। इस बीच, ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम में बने रहेंगे। हालांकि वह पीठ की अकड़न के कारण भारत की दूसरी पारी के दौरान पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।

भारत ने शुक्रवार से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों में से किसे बेंच पर बाहर बैठना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले मैच में पर्थ में 295 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जो 2008 के मोहाली टेस्ट में 320 रनों की हार के बाद टेस्ट में भारत के खिलाफ रनों के लिहाज से उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे चल रही है।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति