इंदौर में 50 पैसे का फरार इनामी पकड़ा गया, हत्याकांड के गवाह को दी थी धमकी, खिड़की से कूदकर तुड़वाई टांग…

इंदौर

इंदौर में पुलिस ने हत्याकांड के गवाह को धमकी देने वाले आरोपी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. आरोपी ने अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को धमकी दी थी, इसके बाद से वह फरार हो गया था. अब पुलिस ने आरोपी बिट्टू गौड़ को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी मकान की बालकनी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

जानकारी के अनुसार, दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड का मामला सामने आया था. बीते महीने कंडिलपुरा की रहने वाली महिला ने जिंसी डिपो के पास रहने वाले रोहन सागर और कृष्णबाग कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इन पर आरोप था कि इन्होंने धमकी दी है.

दरअसल, जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था. इस मामले में पुलिस ने शानू सागर और दुर्लभ कश्यप गैंग के आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर किया था. पीड़ित महिला ने कहा कि इस केस में मेरा बेटा विक्की उर्फ विक्रांत गवाह है. कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में 27 नवंबर को जेल में बंद बेटे विक्की की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी थी. इसी मामले में गवाही नहीं देने को लेकर शानू सागर के दोस्त बिट्टू गौड़ और शानू सागर के छोटे भाई रोहन सागर ने बाइक से घर आकर धमकी दी थी.

इंदौर में 50 पैसे का फरार इनामी पकड़ा गया, हत्याकांड के गवाह को दी थी धमकी

इस मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने रोहन सागर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. अब पुलिस ने उसे इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर पकड़ लिया. पुलिस से बचने के चक्कर में बिट्टू गौड़ मकान की बालकनी से कूदकर गया. इससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया.
 

 

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति