हरदोई में शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक युवक की हत्या में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया

हरदोई
उत्तर प्रदेश के हरदोई पचदेवरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। युवक महिला से संबंध बनाना चाह रहता था, लेकिन महिला मना कर रही थी। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका ने गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए। फिर साड़ी से उसका गला घोटकर मार डाला। हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका और प्रेमिका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पति से मिलकर महिला ने शव को पड़ोस के बंद घर के बरामदे में डाल दिया था।

हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीम बनाईं
जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा अजय 26 नवंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। 28 नवंबर को गांव निवासी प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बरामदे में 24 वर्षीय अजय सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी।

गुप्तांग में चाकू से किये थे वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी चाकू से वार के निशान मिले थे। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक अजय की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई थी, क्योंकि अजय के गांव की महिला सीमा से अवैध संबंध थे। पुलिस की शक की सुई अजय की कथित प्रेमिका सीमा पर जाकर टिक गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता सीमा और उसके पति कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सीमा ने उसकी साड़ी के फंदे से गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या की बात कबूली।

साड़ी से घोंटा युवक का गला
आरोपी सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके अजय से संबंध थे। सीमा ने बताया कि अजय उसके घर आया था और खाना खाकर घर में ही सो गया था। सीमा ने बताया कि अजय ने रात में उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी पर सीमा ने अपनी साड़ी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी। चाकू से उसके गुप्तांग सहित शरीर पर कई वार किए, जिससे अजय की मौत हो गई। सीमा का पति कमलेश घर आया तो उसे सीमा ने सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर अजय के शव को प्रेमपाल के घर के बरामदे में डाल दिया। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू और मृतक की शर्ट बरामद की है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति