भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही जा रही, कनाडा का नया पैंतरा, भारत पर लगाया एक और बेतुका इल्जाम

कनाडा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल संसद में खड़े होकर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला था। तब से भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर उन्होंने संसद में खड़े होकर भारत के खिलाफ टिप्पणी की है। ट्रूडो ने एक कनाडाई आउटलेट में छपी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारत ने 2022 में कनाडा की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में हस्तक्षेप किया था। ट्रूडो ने इसे चिंताजनक कहा है।

ट्रूडो ने बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "कंजरवेटिव लीडर की रेस में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप चिंताजनक हैं लेकिन ये नए नहीं हैं।" सोमवार को सरकारी फंडिंग से चलने वाली आउटलेट CBC न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत पर ये आरोप लगाए हैं। इसमें अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि भारतीय एजेंटों ने पैट्रिक ब्राउन को उम्मीदवारों की रेस से हटाने की कोशिश की। फिलहाल पैट्रिक ब्रैम्पटन के ग्रेटर टोरंटो एरिया टाउनशिप के मेयर हैं। सरकार समर्थक आउटलेट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधियों ने ब्राउन के अभियान की सह-अध्यक्ष मिशेल रेम्पेल गार्नर पर पद छोड़ने का दबाव बनाया। उन्होंने उस साल जून में संन्यास ले लिया था।

कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव की बाते करे तो उस चुनाव में मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने आसानी से जीत हासिल की थी और उन्हें लगभग 70 प्रतिशत वोट मिले थे। पोलीवरे इस पद के लिए हमेशा से एक मजबूत दावेदार रहे थे और ब्राउन को कभी भी इस पद के लिए टक्कर में नहीं देखा जा रहा था।

इस बीच इन आरोपों से जुड़े व्यक्तियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। गार्नर ने सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट को लेकर कहा, "मैंने अपनी इच्छा से पूरी तरह से ब्राउन के अभियान से खुद को अलग किया था। किसी भी मामले में मुझे किसी भी तरह से, किसी भी समय, किसी के द्वारा भी मजबूर नहीं किया गया। यह कहना कि मैं किसी के बहकावे में आया यह हास्यास्पद है।"। वहीं सोमवार को एक बयान में ब्राउन ने कहा, "मेरे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि इस तरह के हस्तक्षेप के जरिए 2022 के कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के चुनाव के अंतिम परिणाम बदल गए।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति