छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से एड्स बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया

सिवनी मालवा

05.12.2024 को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह जिसकी थीम"अधिकारों की राह अपनाएं मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार"के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जन जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना,इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और इससे बचाव के लिए उपायों को बढ़ावा देना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया साथ ही एड्स जैसी भयावह एवं घातक बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया जो बहुत ही सराहनीय है।कार्यक्रम में रासेयो एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल,डॉ.वर्षा भिंगारकर,श्रीमती संगीता कहार,सुश्री सुदर्शना राज महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति