सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 तेलंगाना

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 तेलंगाना

मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम मिजोरम को 3-2 हराकर
सब जूनियर नेशनल के फायनल में पहुंची
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिकंदराबाद तेलंगाना में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का सेमीफायनल मुकाबला मध्यप्रदेश और मिजोरम के मध्य खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश के बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मिजोरम की टीम को 3-2 के करीबी अंको से परास्त कर फायनल मुकाबले में जगह बनाई। मध्यप्रदेश की तरफ से नाज नोशिन ने 13वें मिनिट में, रूबी राठौर ने 32 मिनिट में और तन्वी 56वें मिनिट में गोल किया। मिजोरम की टीम से रूथी लालावमजुअली ने तीसरे मिनिट में और कप्तान लालतलानचंगी ने 52 वें मिनिट में गोल किया। मध्यप्रदेश ने तन्वी के गोल से बढत बनाते हुये फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश की टीम मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला शुक्रवार 6 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश और झारखण्ड की टीम के मध्य खेला जायेगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम के फायनल मुकाबले में पहुंचने पर खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं फायनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी है।।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति