मुस्लिम के घर में नमाजियों के एकत्रित होने और सामूहिक नमाज पढ़े जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

टिहरी
उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में एक मुस्लिम के घर में नमाजियों के एकत्रित होने और सामूहिक नमाज पढ़े जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। उन्होंने धमकी दी कि वह उस घर में शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। धमकी देते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में एक घर के परिसर में नमाज पढ़ने के विरोध में बजरंग दल, विहिप और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने हनुमान चालीसा पाठ की धमकी दी है। गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने मामले को सुझलाने का प्रयास किया, लेकिन संगठन अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। दरअसल, नरेंद्रनगर में मंगलवार को एक घर के परिसर में खुले में नमाज पढ़ी गई। इसमें दूसरे स्थानों से भी बुलाकर लोगों को शामिल करने का आरोप है। इसे लेकर कुछ संगठनों ने विरोध जताया।

मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ता देख गुरुवार को नरेंद्रनगर के एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बैठक की। इसमें घर के परिसर में नमाज पढ़ने वाले परिवार को बुलाया गया और उन्हें इस बाबत समझाया गया। एसडीएम ने बताया कि परिवार ने भरोसा दिया है कि वह बाहर के लोगों को बुलाकर कोई धार्मिक गतिविधि नहीं करेंगे।

एसडीएम ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी देने वाले संगठनों के लोगों से भी वार्ता की जा रही है। वहीं बजरंग दल के पदाधिकारी नरेश उनियाल ने कहा कि शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ लोग उस मुस्लिम परिवार के साथ बहस करते दिख रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति