उज्जैन काल भैरव को दो महीने में 16 लाख का चढ़ावा आया, गर्भगृह की दो पेटियों की गिनती आज

उज्जैन
 काल भैरव मंदिर की सात दान पेटियां गुरुवार को खोली गई। काल भैरव मंदिर समिति के अनुसार पिछले दो माह में बाबा काल भैरव के खजाने में 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की आय हुई है। मंदिर के गर्भगृह में रखी दो छोटी भेंट पेटी में प्राप्त राशि की गणना शुक्रवार को की जाएगी।

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद सीधे बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति की प्रशासक संध्या मार्कंडेय ने बताया कि काल भैरव मंदिर में गुरुवार को बड़ी भेंट पेटियां खोल कर भेंट राशि की गिनती की गई है।

देर शाम तक गिनती होने के बाद इस बार भेंट पेटी से दो माह के दौरान 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। भेंट राशि की गिनती पूर्ण होने के बाद राशि मंदिर समिति के खाते में जमा करवाई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी छोटी भेंट पेटी की गणना की जाएगी। बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले भक्त काल भैरव मंदिर जरूर जाते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके चलते शनिवार से सोमवार और अवकाश या त्योहार पर काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।

मंदिर समिति को आय का साधन भेंट पेटी
काल भैरव मंदिर समिति की आय का मुख्य साधन यह दान राशि ही है। काल भैरव मंदिर में किसी भी तरह के पूजन के लिए कोई शासकीय रसीद या शीघ्र दर्शन टिकट या अन्य किसी तरह की रसीद काटने की कोई व्यवस्था नही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी दीप मालिका को प्रज्ज्वलित कराने वाले भक्तों के माध्यम से जो कुछ रसीदें वर्ष भर में कटवाई जाती है, उसमें मंदिर समिति के पास केवल 700 रुपए पहुंचते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति