ठंड में ऐसे रखें अपने होठों का ध्यान

चेहरे में होठ एक ऐसा अंग है जो आकर्षण का केंद्र होता हैं। सभी चाहते है कि उनके होठ हमेशा ही अच्छे दिखे। अब अगर हम होठ का ध्यान रखने की बाते करे तो हमे उन्हें पॉल्यूशन और धूप से बचाना होगा। डेड स्किन को समय-समय से हटाना होगा। हमारे होठ बाकी शरीर के मुकाबले कहीं ज़्यादा मुलायम और सेंसिटिव होती है। अगर आप निचे दी गई चीज़ो पर थोड़ा भी ध्यान देंगे तो आपके होठ हमेशा अच्छे दिखेंगे।

एक मुलायम टूथब्रश लें और इसकी मदद से हल्के हाथों से होंठों को रगड़ें। हो सके तो नये ब्रश का या बेबी ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश को पहले हल्का सा गीला कर लें वरना होंठ कट सकते हैं। ऐसा करने से होंठों की सारी डेड स्किन लूज़ हो जाएगी और इन्हें हटाना आसान होगा। डेड स्किन को लूज़ करने के बाद इसे होंठों से हटाना बहुत ज़रूरी है। ऐसा करने के लिए 2 चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब नींबू के एक टुकड़े की मदद से इसे अपने होंठों पर रगड़ें। 2-5 मिनट तक ऐसा करने के बाद होंठों को गुनगुने पानी से धो लें।

चीनी के कण होंठों से डेड स्किन हटाने में मदद करेंगे, शहद होंठों को मुलायम बनाएगा और नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट होंठों के कालेपन को कम करेगा।एक्सफॉलिएट करने के बाद होंठों को मॉइश्चराइज़ करना ना भूलें। शीया बटर और विटामिन ई वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें। सिर्फ एक्सफॉलिएट करने के बाद ही नहीं, बल्कि पूरे दिन में अपने होंठों को हर थोड़ी देर में मॉइश्चराइज़ करते रहें। बेहतर रिज़ल्ट्स के लिए रात में सोने से पहले होंठों पर देसी घी लगा सकती हैं।

टिप: होंठ बहुत ज़्यादा काले हो रहे हैं तो बाहर निकलने से पहले होंठों पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें या एसपीएफ वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा देसी लाल गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़े से दूध के साथ मिलाकर मैश करें। इस पेस्ट को रुई की मदद से होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति