मोहम्मद सिराज ने एडिलेड टेस्ट में फेंकी 181.6 kmph की स्पीड से गेंद, जानिए क्या है पूरा मामला?

 एड‍िलेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। जिसके बाद मैच देखने वाले दर्शकों के होश ही उड़ गए और हर कोई दंग रह गया।

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ। तो इस मैच में टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में एक चौंकानें वाली तस्वीर सामने आयी। जहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 kmph दिखाया गया। इसे देखकर मैच देखने वाला हर एक शख्स भौचक्का रह गया।

सिराज ने फेंकी 181.6 kmph की स्पीड से गेंद?

जी हां… ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में दिखा। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। क्रीज पर कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मैक्सवीनी मौजूद थे। तभी भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं गेंद की स्पीड वहां टीवी स्क्रीन और मैदान में मौजूद स्क्रीन पर 181.6 kmph की दिखायी गई। इसके बाद तो पैरों तले जमीं खिसकनें वाली स्थिति हो गई कि आखिर इतनी स्पीड गेंद कैसे हो सकती है। लेकिन फिर पचा चला कि ये ब्रॉडकास्टर की ओर से तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है।

ब्रॉडकास्टर की गलती से गेंदबाजी स्पीड दिखाने में हुई गलती

इसके बाद तो मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। लेकिन बाद में पता चल गया कि ये गलती से हुआ है। इस मैच में सिराज वैसे भी खास चर्चा में रहे, जहां उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ भी काफी तनातनी देखने को मिली।

एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो मिचेल स्टार्क के आगे टीम इंडिया पूरी तरह से धराशायी हो गई और पहली पारी में सिर्फ 180 रन के स्कोर पर सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति