छत्तीसगढ़-कबीरधाम में रास्ते में कार खड़ी करने से 10 मिनट रुका रहा सीएम का काफिला

कबीरधाम.

सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। वे बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कुसुमघटा में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वे वापस हो रहे थे, तभी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। सीएम का काफिला 10 मिनट तक रूका रहा, क्योंकि गांव के अंदर रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था।

कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए। दूसरे रास्ते से सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा पहुंचे। काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायपुर से हेलीकॉप्टर से कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद 18 किमी तक का आगे का सफर रोड से तय कर ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे। वापस भी इसी रूट से आए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में सीएम विष्णुदेव साय ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे, तब भी उनका हेलीकॉप्टर कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन में अचानक उतर गया था।

सुखमय दाम्पत्य जीवन का दिया आशीर्वाद
सीएम विष्णु देव साय ने वर्मा परिवार की बेटी नव दाम्पत्य राजेश्वरी वर्मा-अमन चंद्राकर को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। सीएम श्री साय ने वर्मा परिवार के मुखिया चंद्रशेखर वर्मा समेत परिवार के सभी सदस्य से आत्मीय भेंट की। सीएम ने नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन एक नई जिम्मेदारी और साथ ही जीवन की खूबसूरत यात्रा है। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के मिलन का पवित्र बंधन है। इसे निभाना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति