निक हॉकली ने कहा- वेस्टइंडीज में अगले साल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

एडिलेड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी, जबकि पहले यह तय था कि केवल दो मैच होंगे। नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज में सिर्फ दो टेस्ट खेलने थे। लेकिन हॉकली ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज कराने का फैसला किया है। इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया 2015 के बाद पहली बार वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगा। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने डोमिनिका और जमैका में दोनों टेस्ट जीते थे।

हॉकली ने कहा, “मुझे खुशी है कि अब तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से तारीखों और स्थानों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह निश्चित रूप से तीन मैचों की बड़ी सीरीज होगी, जैसी होनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार हमें कम से कम दो मैच खेलने थे। लेकिन खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए तीन मैच बेहतर है, क्योंकि दो मैचों की सीरीज में 1-1 की स्थिति से कोई संतुष्ट नहीं होता।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन तीन मैचों में से कोई एक पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा, तो उन्होंने कहा, “यह अभी तय नहीं हुआ है। समय आने पर जानकारी दी जाएगी।”

शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दौरान अंतिम सत्र में दो बार लाइट्स बंद होने की घटना पर उन्होंने कहा, “यह स्विचिंग का मामला था। हमें भरोसा दिलाया गया है कि अब यह दोबारा नहीं होगा।” इसके अलावा, हॉकली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों में हाइब्रिड मॉडल ही समझदारी भरा फैसला लगता है। बता दें कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जा रही है। दोनों देशों के बीच किसी तरह का द्विपक्षीय क्रिकेट भी नहीं होता है। इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और जगह के निर्धारण पर फैसला रुका रहा है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति