बुमराह के सामने टिकना बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं, स्मिथ को घर में मिला ‘जख्म’, कभी नहीं भरेगा

एडिलेड
भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने टिकना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। वह दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुके हैं। बुमराह ने फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपनी खतरनाक गेंदों से कंगारू प्लेयर्स की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने पर्थ में धमाल मचाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम किया है। बुमराह ने डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन 'फैब फोर' में शामिल स्टीव स्मिथ को सस्ते में निपटाया। स्मिथ 11 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। बुमराह ने घर में स्मिथ को जो 'जख्म' दिया है, वो कभी नहीं भरने वाला।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने बल्ला चलाया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गेंद बल्ले का महीन लेकर विकेट के पीछे चली गई और कीपर ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इसी के साथ बुमराह ने 35 वर्षीय स्मिथ के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय फैंस को गदगद कर देगा। वह स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीन बार आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था।
 
बुमराह ने पर्थ, एडिलेड के अलावा स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट (एमसीजी) में शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बल्ले से 2020 में एमसीजी में महज 8 रन निकले थे। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे दो बार अपना शिकार बनाया। एडिलेड टेस्ट की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (13) और नाथन मैकस्वीनी (39) को भी अपने जाल में फंसाया। भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 208 रन जुटाए। मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जिन्हें नीतीश रेड्डी ने आउट किया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति