धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड के स्टंप को उखाड़ मोहम्मद सिराज ने मनाया जश्न, भड़का AUS बल्लेबाज

एडिलेड
धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ट्रैविस हेड ने 141 गेंद में ताबड़तोड़ 140 रन बनाए। वह जब तक क्रीज पर रहे तेजी से रन बटोरते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। आउट होने के बाद ट्रैविस हेड अपने शॉट को लेकर नाखुश दिखे और फिर सिराज से उनकी कहासुनी भी हुई, दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

मोहम्मद सिराज लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे ट्रैविस हेड को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हेड ने पिछले साल वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब पिंक बॉल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्हें भारतीय टीम काफी पसंद आ गई है और टीम के खिलाफ वह लगातार रन बटोर रहे हैं। सिराज ने उन्हें आउट करने के बाद काफी आक्रमक जश्न मनाया और हेड के करीब पहुंच गए थे, जिसे देखकर हेड नाखुश थे और दोनों के बीच नोकझोंक हुई।

ट्रैविस हेड की आक्रामक शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 332 रन बनाकर भारत पर 152 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली है। हेड ने 141 गेंद की 140 रन की पारी में 17 चौके और चार छक्के के साथ धाराप्रवाह बल्लेबाजी की। इस दिन-रात्रि टेस्ट में चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय मिचेल स्टार्क 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के इस सत्र में चार विकेट लिये जिसमें मोहम्मद सिराज को दो जबकि रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति