7 साल बाद दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड

न्यूयॉर्क

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड के घर जल्द ही दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। 38 साल की एक्ट्रेस को 'एक्वामैन' फिल्म में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। जॉनी डेप से तलाक के बाद वो स्पेन में अपने पहले बच्चे के साथ रह रही हैं।

इस गुड न्यूज की पुष्टि एंबर हर्ड के रिप्रेजेंटेटिव ने की है। उन्होंने People मैगजीन से कहा, 'प्रेग्नेंसी की बस शुरुआत है। इसलिए हम अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करना चाहते हैं। एंबर अपने और पहले बच्चे के लिए खुश हैं।' एंबर अप्रैल 2021 में मां बनी थीं। उनके पहले बच्चे का जन्म सरोगेसी से हुआ था।

एंबर हर्ड ने 4 साल पहले किया था फैसला
जॉनी डेप से तलाक के बाद एंबर हर्ड ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के आने की खुशी शेयर की थी। इसमें बताया गया था, 'चार साल पहले मैंने फैसला किया कि मैं एक बच्चा चाहती हूं। मैं इसे अपनी शर्तों पर करना चाहती थी। अब मैं समझती हूं कि महिलाओं के लिए इस तरह से अपने भाग्य के सबसे बुनियादी हिस्सों में से एक के बारे में सोचा कितना क्रांतिकारी है।'

शादी पर कही थी ये बात
उन्होंने ये भी लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि हम एक ऐसे प्वॉइंट पर पहुंचेंगे, जहां बच्चों के लिए अंगूठी ना चाहना (शादी ना करना) सामान्य हो जाएगा।'

2015 में जॉनी डेप से की थी शादी
एंबर हर्ड ने साल 2015 में जॉनी डेप से शादी की थी और ये रिश्ता साल 2017 तक था। साल 2022 में दोनों के बीच कानूनी लड़ाई हुई थी, जिसे लगभग पूरी दुनिया ने देखा गया। इसके बाद एंबर स्पेन में शांद जिंदगी जी रही हैं। उन्हें बीते दिनों बेटी ऊनाघ के साथ देखा गया था। एंबर ने अभी अपने दूसरे बच्चे के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति