पूर्व विधायक विकास उपाध्याय साइंस कॉलेज यूथ हब को तोड़ने के विरोध में उतरे

रायपुर

साइंस कॉलेज यूथ हब को तोड़ने को लेकर आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दुकानदारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर रोजगार छिनने आरोप लगाते हुए कहा कि यह साइंस कॉलेज यूथ हब 8 से 9 करोड़ की लागत से बनी सरकार की योजना थी, स्मार्ट सिटी की योजना थी, जिसको इम्प्लीमेंट सरकार के अधिकारियों ने किया. जिसमें किसी भी प्रकार का विवाद नहीं, बल्कि जो रायपुर पश्चिम के विधायक हैं, उनकी एक जिद के कारण, उनकी हठधर्मिता के कारण और उनके अड़ियल रवैये के कारण वो बहुत सारी जगहों पर बड़ी-बड़ी ईमारतें बनवाकर अपनी जिद के आड़े सबकुछ ध्वस्त कर देने का प्रण ले लेते हैं और उसे उजाड़ने का काम उसे तोड़ने का काम बखूबी करते हैं.

उपाध्याय ने कहा कि लगभग साल-डेढ़ साल से इस यूथ हब में स्टालों का संचालन हो रहा है जबकि इसको लेकर विधायक राजेश मूणत जी द्वारा पूर्व में अफवाह फैलाया गया कि इसके खुलने से अपराध को बढ़ावा मिलेगा, नशे के कारोबार बढ़ेंगे, चाकूबाजी और हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएँ होंगी, लेकिन यूथ हब के प्रारंभ से लेकर अब तक उस जगह पर किसी भी प्रकार का अपराध नहीं हुआ है. इसकी जानकारी संबंधित थाने में जाकर ली जा सकती है और वहीं वर्तमान में लोगों को वहां रोजगार मिल गया है तो बीजेपी को तकलीफ हो रही है.

कांग्रेस पार्टी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की लड़ाई लड़ेगी, हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे. यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए कांग्रेस के नेता सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे, जो इसमें सरकार का पैसा लगा है. उसे हम बर्बाद नहीं होने देंगे और लगातार यह सत्याग्रह चालू हुआ है इसे लेकर हम चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक इस लड़ाई को हम लड़ेंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति