अमरोहा में एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी, एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल

अमरोहा
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर हुआ। कार ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर मुरादाबाद का है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि अमरोहा में छह दिसंबर को एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक शाहिद (34) की मौके पर मौत हो गई थी। उसमें सवार दो लोग भी घायल हुए थे। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। हादसे से गुस्साए परिजनों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। ई-रिक्शा चालक शाहिद नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के पंजू सराय गांव के रहने वाले थे।

इससे पहले नवंबर में अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र में खेतापुर गांव के पास हुई थी। थाना क्षेत्र के हादीपुर कलां गांव के तीन युवक बेलदारी का काम करने के लिए पास के गांव रजाकपुर गए थे। तीनों युवक अपनी-अपनी बाइकों पर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति