प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में 388 करोड़ रुपये की संपत्तियां की जब्त

रायपुर

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शनिवार को ईडी ने महादेव ऑनलाइन बुक केस में 388 करोड़ रुपए की संपत्ति कु्र्क कर दी। ईडी ने यह ऐक्शन धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत किया है। कुर्क की गई प्रॉपर्टी चल और अचल दोनों ही रूप में है। ये सभी प्रॉपर्टी छत्तीसगढ़, मुंबई, मध्य प्रदेश और मॉरिशस में मौजूद हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए ईडी ने बताया कि कुर्क की गई चल संपत्ति मॉरिश में स्थित कंपनी तानों इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा एफपीआई और एफडीआई में हरिशंकर टिबरेवाल के माध्यम से निवेश की गई थी। ईडी ने बताया कि ये सभी संपत्तियां तीन अलग-अलग राज्यों और कुछ विदेश में हैं। ये सभी संपत्तियां कई सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट के प्रमोटरों और पैनल ऑपरेटरों के साथ उनके सहयोगियों के नाम पर दर्ज हैं।

जब्त की गई संपत्तियों में चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें मौरीशस स्थित कंपनी, टानो इनवेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के माध्यम से हरी शंकर तिब्रेवाल से संबंधित निवेश शामिल हैं.

ये चल संपत्तियां और छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्यप्रदेश में स्थित अचल संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटर्स और प्रमोटरों के सहयोगियों के नाम पर हैं.

महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप एक सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है

ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए यूजर्स को साइन अप करने, यूजर आईडी बनाने और कई स्तर के फर्जी बैंक अकाउंट्स के जाल से फंड्स की हेराफेरी करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है.

पहले दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए गए

मामले की जांच में अब तक 19.36 करोड़ रुपये की नकद राशि और 16.68 करोड़ रुपये के कीमती सामान जब्त किए गए हैं. इनके अलावा बैंक बैलेंस और सिक्योरिटीज के रूप में कुल 1729.17 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं. इससे पहले, इसी मामले में 142.86 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने के लिए दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए जा चुके हैं.

अब तक 2295.61 करोड़ रुपये की संपत्तिया कुर्क

इस तरह, कुल 2295.61 करोड़ रुपये (लगभग) की अपराधी आय इस मामले में जब्त/फ्रीज/कुर्क की गई हैं. जांच के दौरान, ईडी ने अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और PMLA कोर्ट में चार अभियोजन शिकायतें दायर की हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति