कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी, 16 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव

भोपाल
16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी है उन्होंने कहा है कि हर ब्लॉक से कम से कम 20 चौपाइयां वहां आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचना चाहिए इसके अतिरिक्त विधायक पूर्व विधायक और जिला एवं शहर अध्यक्षों को अलग से जिम्मेदारी दी गई है.

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार को 13 दिसंबर को 1 साल पूर्ण हो रहा है जबकि 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव कर रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक यह घेराव अभी तक का कांग्रेस का सबसे बड़ा आंदोलन है. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक ली. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी जीते हुए विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों को विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचना है. इसके अलावा पार्षद पूर्व पार्षद, अध्यक्ष,ञपूर्व अध्यक्ष सहित सभी को ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है. यह भी कहा गया है कि आंदोलन को भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपना खुद का आंदोलन मानकर सफल बनाने की पूरी कोशिश करें. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठक भी करें.

महिला कांग्रेस के साथ-साथ अन्य संगठनों से भी अपील
प्रदेश के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला इकाई, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के अन्य सभी संगठनों से भी आंदोलन में भाग लेने की अपील बैठक के माध्यम से की है. इसमें स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई आंदोलन को लेकर लापरवाही बरतने की कोशिश करेगा तो आगे संगठन उस मामले में गंभीर निर्णय लेगा.

मध्य प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर बैठक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर 450 से ज्यादा ब्लॉक है. इन ब्लॉक में कार्यकर्ताओं, नेताओं को बैठक के माध्यम से भोपाल आने का आमंत्रण दे दिया गया है. अब ब्लॉक स्तर पर भी बैठक होगी. सभी ब्लॉक से 20-20 गाड़ियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति