देशज समारोह में हुई निमाड़ और बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो
मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं  रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम  में शनिवार  07 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री मिशा कुमारी एवं साथी, हरदा द्वारा निमाड़ी लोकगायन की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। सुश्री मिशा   कुमारी जी मध्यप्रदेश की एक लोक कलाकार है । आपने देश के कई प्रतिष्ठित  मंचो पर लोक गायन की प्रस्तुतिया दी हिंदुस्तान म्यूजिक एवं आर्ट सोसायटी कोलकाता द्वारा आयोजित भारत संस्कृति  उत्सव  में 11 वा राष्ट्रीय एवं 16 वा अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ख्याल गायन विधा में प्रथम पुरष्कार विजेता है । इसीक्रम मे अगली प्रस्तुति श्री दुर्जन लाल पटेल  एवं साथी छतरपुर  द्वारा ‘बुन्देली संस्कार गीतों’ की प्रस्तुति दी। श्री दुर्जनलाल पटेल जी कई वर्षो से बुन्देली पारंपरिक गीतों की प्रस्तुती देते आ रहे है । अंतिम प्रस्तुती सुश्री अभिलाषा पटेल एवं साथी, खजुराहो  द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी गई । सुश्री अभिलाषा पटेल को बचपन से ही पारम्परिक लोक गायकी में रुझान था । इसी को देखते हुए उन्होंने  अपनी संगीत की शिक्षा अपने ही छेत्र राजनगर के गुरु श्री शरद पटेल से प्राप्त की आपने गायन के शुरुआत छेत्रीय मंच से की । इसके बाद खजुराहो अंतर्राष्टीय फिल्म महोत्सव के मंच पर , दूरदर्शन भोपाल जैसे मंचो पर अपनी प्रस्तुती निरंतर देती आ रही है ।  
गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को श्री यशो मिश्रा एवं साथी रीवा, द्वारा बघेली गायन, श्री श्रवण सिंह पट्टा एवं साथी अनूपपुर, द्वारा सैला नृत्य , सुश्री गोमती मस्ताना एवं साथी छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति