छत्तीसगढ़-रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के बहाने 94 लाख रुपये ठगे

रायपुर.

रायपुर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 94 लाख रुपये तक का ठगी किया। ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ठगी के आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के बहाने ठगी करने वालों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया है। इस पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने कार्रवाई की है। प्रार्थी आशीष कृष्णानी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 94 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 322/24 धारा 318(4), 3(5) पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई। विवेचना क्रम में अपराध में शामिल अब्दुल रहमान मुल्ला पता काशीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 12वीं तक पढ़ाई किया है। ठेकेदारी का कार्य करता है। आरोपी ने भाई-भाई इंटरप्राइजेस के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक अकाउंट खोला है। उक्त प्रकरण में अब तक 24 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पांच अलग-अलग राज्यों में रिपोर्ट दर्ज है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति