दिल्ली में टिकट कटने पर AAP में बड़ी बगावत, हाथ में इस्तीफा लेकर पूरी टीम ने ही कर दिया ऐलान

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) बड़े बैमाने पर विधायकों के टिकट काटने जा रही है। तिमारपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय का भी टिकट कट गया है। दिलीप पांडेय ने भले ही पार्टी में कुछ और काम करने के लिए अपनी सहमति जाहिर की है, लेकिन उनके समर्थक बगावत की आवाज बुलंद करने लगे हैं। तिमारपुर में 'आप' की पूरी विंग ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस्तीफा देते हुए नए संभावित उम्मीदवार के लिए काम नहीं करने की घोषणा की है। एक वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता रोती हुई भी दिख रही है।

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि तीन दर्जन से अधिक लोग एक साथ अपने हाथों में कथित तौर पर इस्तीफा लेकर खड़े हैं और वह पार्टी के फैसले से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह भी कह रहे हैं कि वह अपनी सदस्यता नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं, 'हम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, तिमारपुर विधानसभा, हम सारे लोग अपनी पार्टी की सदस्यता से नहीं, अपने पद से इस्तीफा देते हैं। अभी जिसे पार्टी ने टिकट दिया है, जिसके खिलाफ हम तीन चुनाव लड़ चुके हैं, हम उसे यहां से चुनाव नहीं लड़ा सकते। हम इससे सहमत नहीं। हमारे दिलीप पांडेय जी का टिकट क्यों काटा, इसकी वजह भी बताई जाए। जब तक इसका फैसला नहीं होता, हम में से कोई काम नहीं करेगा।' हालांकि, कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाते दिख रहे हैं।

इस्तीफा देने वाले कई पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी किया है और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य बड़े नेताओं को टैग किया है। सभी ने पहले एक साथ बैठक की और इसमें पार्टी के फैसले पर दुख जाहिर किया। दिलीप पांडेय के कुछ समर्थक पदाधिकारी रोने भी लगे। तिमारपुर से पार्टी को सोशल मीडिया इंचार्ज सुंदर मल्होत्रा ने एक्स पर जो इस्तीफा शेयर किया है उसमें कहा है कि वह ऐसे व्यक्ति के लिए नहीं लड़ सकते हैं तो टिकट खरीदने के लिए कुख्यात है और जिसे तीन बार हराया जा चुका है।

शुक्रवार को एक तरफ दिलीप पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू शामिल हुए। तिमारपुर से दो बार विधायक रह चुके बिट्टू के 'आप' में शामिल होने के बाद उन्हें यहां से टिकट मिलना पक्का माना जा रहा है। इसी को देखते हुए 'आप' कार्यकर्ताओं ने विरोध जाहिर किया है। दिलीप पांडेय की ओर से उनके समर्थकों की नाराजगी पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए दिलीप पांडेय ने लिखा था, 'राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का. तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मज़बूत करे, ऐसी कामना है।'

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति