राजस्थान-बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

बीकानेर.

बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र के 26BD खेत में शनिवार को संदिग्ध हरे और सफेद रंग का गुब्बारा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ था। यह गुब्बारा भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत में मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। ग्रामीणों ने यह संदिग्ध गुब्बारा देखकर तुरंत खाजूवाला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे की जांच शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां इसे किसी साजिश या संदेश का हिस्सा मानकर जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इसी क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी। उस घटना में पुलिस और BSF ने सतर्कता दिखाते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गुब्बारे की जांच के लिए BSF और जी ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस इसे सीमा पार से किसी संभावित साजिश के तहत भेजा गया संदेश मानकर विभिन्न कोणों से इसकी जांच कर रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रही हैं कि गुब्बारा सीमा पार से आया है या इसे किसी अन्य उद्देश्य से यहां छोड़ा गया। इस घटना ने सुरक्षा बलों को अलर्ट पर ला दिया है और क्षेत्र में निगरानी और कड़ी कर दी गई है। खाजूवाला पुलिस और BSF अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और सुरक्षा की दृष्टि से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति