राजस्थान-अलवर में साढ़े 8 लाख रूपए की प्याज हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

अलवर.

अलवर से पटना के लिए प्याज लेकर रवाना हुए ट्रक की रास्ते में ही हेराफेरी करके फरार हुए आरोपी को N.E.B. थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को समी खां निवासी लूहरवाड़ी ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसने आरोपी तस्लीम खान को प्याज का ट्रक लेकर पटना के लिए रवाना किया था।

लेकिन उसने गाजीपुर में ही ट्रक में भरी प्याज को खुर्दबुर्द कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्याज की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये के करीब थी, लेकिन जांच में आरोपी के खाते में केवल चार लाख रुपये जमा हुए हैं। बहरहाल N.E.B. थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गडुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खाते में चार लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं, जबकि बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति