एसीएस श्री मंडलोई ने लिया लोड डिस्पैच सेंटर की कार्यप्रणाली का जायज़ा

भोपाल
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में नयागांव स्थित लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। श्री मंडलोई ने निरीक्षण के दौरान स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर की साइबर सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की साइबर सिक्योरिटी संबंधित प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा, अन्य प्रदेशों के लोड डिस्पैच सेंटरों को अनुपालन करने की सलाह दी गई है।

श्री मंडलोई ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर में अत्याधुनिक तकनीक के उपकरणों की सहायता से प्रदेश की विद्युत प्रणाली के रियल टाइम मॉनिटरिंग, समूचे प्रदेश एवं ग्रिड के सब-स्टशेनों से आने वाले डेटा, ग्रिड अनुशासन, एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब-स्टेशनों के लोड पैटर्न, एनर्जी अकाउंटिंग, ओपन एक्सेस आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी जानी
अपर मुख्य सचिव श्री मंडलोई ने प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के डिजास्टर मैनेजमेंट संबंधित तैयारी की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि लोड डिस्पेच सेंटर में समय-समय पर मॉक ड्रिल और आई लैंडिंग स्कीम से सिस्टम की विश्वसनीयता और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के इंतजामों का परीक्षण किया जाता है।

श्री मंडलोई ने लोड डिस्पेच सेंटर में मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाने वाली पॉवर शिड्यूलिंग, विद्युत उत्पादन गृहों से समन्वय, मध्यप्रदेश की 400 के.व्ही. की ट्रांसमिशन लाइनों में पॉवर फ्लो, रिन्यूअल इनर्जी का उत्पादन जैसे अनेक अन्य तकनीकी विषयों की जानकारी ली। उन्होंने वन-नेशन-वन ग्रिड की अवधारणा को भी समझा और प्रदेश में सोलर एनर्जी के बढ़ते उत्पादन को ग्रिड के साथ इंटीग्रेट करने की चुनौतियों पर भी चर्चा की। श्री मंडलोई ने देश के सर्वश्रेष्ठ लोड डिस्पेच सेंटर्स में से एक मध्यप्रदेश के लोड़ डिस्पेच सेंटर की विश्व स्तरीय व्यवस्थाओं और उसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इतने कॉम्पलेक्स सिस्टम को 24X7 सटीकता से चलाना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण टास्क है। निरीक्षण के समय श्री मंडलोई के साथ मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता श्री प्रदीप सचान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति