बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर के सामने बम धमाका, दहला पूरा इलाका

कोलकाता
बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर के सामने बम धमाका हुआ है. देर रात अचानक बम की आवाज से इलाका दहल उठा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, सूचना मिलने के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर गयी. बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक बीजेपी नेता बैसाखी डालमिया के घर के गेट के सामने बम फेंक दिया. तेज आवाज से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए। कई लोगों को लगा कि किसी घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया है ,एक पड़ोसी के मुताबिक, "मैं रात को सोने जा रहा थी. तभी ज़ोर की आवाज़ आई. ऐसा लगा जैसे किसी घर में गैस सिलेंडर फट गया हो. फिर मैंने बाहर आकर देखा तो लोगों की बड़ी भीड़ थी." ठाकुरपुकुर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से बम की सुतली और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। अपराधियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. पता चला है कि बीजेपी नेता अब ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के पास एक घर में रहती हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना की वजह क्या है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं। बीती रात की घटना के बाद रविवार सुबह से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. इस बीच, सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ठाकुरपुकुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति