बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में देहरादून के व्यापारी सड़क पर उतरेंगे

देहरादून
बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में देहरादून के व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। दून उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले गीता भवन मंदिर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों के उल्लंघन, उत्पीड़न, धार्मिक अत्याचार और सामूहिक हिंसा पर गहरी चिंता जताई गई। सभी ने मिलकर 10 दिसंबर को होने वाली आक्रोश मार्च में भाग लेने का संकल्प लिया।

दून उद्योग व्यापार मंडल ने इस मार्च में अधिक से अधिक व्यापारियों को शामिल होने का आह्वान किया है। व्यापार मंडल ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर यह मार्च प्रमुख चौकों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा। व्यापारिक समुदाय से अपील की है कि वे दो घंटे के लिए अपने बाजार बंद रखें और इस प्रदर्शन का समर्थन करें।

बैठक में बांग्लादेश सरकार से हिंदू नरसंहारों और धर्म परिवर्तन को तुरंत रोकने की मांग की गई। साथ ही संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए शांति सेना भेजने का आग्रह किया गया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति