प्रदेश में बारिश की संभावना, सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

रायपुर

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिसका असर आज सरगुजा संभाग में अधिक होगा. सरगुजा संभाग के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं बाकी संभागों के कई जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार है.

राजधानी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. प्रदेश में बदली-बारिश के चलते दिन ठंडा रहेगा और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. आज रायपुर मैं दिन का तापमान 28 डिग्री  और रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास होने की संभावना है.

ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम
छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. प्रदेश का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं दिन में सरगुजा संभाग सबसे अधिक ठंडा रहा. यहा दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया.

10 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
एक्टिव सिस्टम के चलते प्रदेश में अगले दिन 9 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश होगी. इसके बाद 10 दिसंबर को केवल दक्षिणी भाग यानी बस्तर संभाग में ही बारिश की संभावना है. सिस्टम कमजोर होते ही 10 दिसंबर की रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट होगी और दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति