आधुनिकता की इस दौड़ में पीछे छुटते व्यवसाय को मुख्यमंत्री साय ने बनाया आय का जरिया

कृषक उन्नति से किसान प्रेमचंद का बेटा कर रहा बीएससी एग्रीकल्चर

धमतरी,

कृषक उन्नति से किसान प्रेमचंद का बेटा कर रहा बीएससी एग्रीकल्चरखेती-किसानी का काम काफी चुनौती भरा होता है, कभी मौसम की बेमानी से होनी वाली अधिक वर्षा तो, कभी अल्पवर्षा। अगर वर्षा ठीक रही तो फसलों में बीमारी या कीट प्रकोप से निपटना एक बड़ी समस्या होती है, जिसके कारण किसानां को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। आधुनिकता की इस दौड़ में खेती-किसानी का काम पीछे छुटते व्यवसाय को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेती-किसानी को आय का जरिया बना दिया है। किसानों की आय को दुगुना करने के लिए अनेक किसान हितैषी योजनाएं संचालित की है। इन्ही योजनाओं में से एक  है, मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना।

धमतरी जिले के ग्राम भटगांव निवासी श्री प्रेमचंद साहू, जो कि मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित किसान है, वे बताते है कि उनके पास लगभग साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे खेती-किसानी कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। उनकी धर्मपत्नी एक कुशल गृहणी है, जो कि घर के कामकाज सम्हालती हैं और उनके दो बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा यशराज राजधानी रायपुर में बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। वहीं छोटा बेटा स्थानीय निजी स्कूल में कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रहा है। श्री प्रेमचंद ने बताया कि खेती किसानी पुस्तैनी काम है, जिसे उनके पूर्वज करते आये और अब वे खुद सम्हाल रहे है। वे खरीफ में धान की फसल और रबी में चना की फसल लेते है। गत वर्ष धान विक्रय की लगभग 32 हजार रूपये का बोनस उन्हें प्राप्त हुआ था, जिसका उपयोग उन्होंने अपने पुत्र की पढ़ाई के लिए किया। वे कहते है  कि खेती-किसानी को अगर आधुनिक पद्धति से किया जाये, तो यह आय का अच्छा साधन बन सकता है, इसके लिए वे अपने पुत्र को एग्रीकल्चर की पढ़ाई करा रहे है। श्री प्रेमचंद ने बताया कि गांव में पहला ट्रेक्टर लाने वाला उन्ही का परिवार था। प्रेमचंद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहते है कि ऐसी योजनाओं से प्रदेश के किसानों के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरे हटने लगी है और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गयी है। इसके लिए उनका ह्दय से धन्यवाद।

बता दें कि मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ सरकार की एक किसान कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत, किसानों को धान का समर्थन मूल्य से अधिक कीमत दी जाती है। इस योजना के तहत, किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जाता है। जिसमें किसानों को समर्थन मूल्य से अंतर की रकम दी जाती है। किसान इस योजना से मिलने वाली रकम से अपने घर के काम, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस योजना से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती-किसानी में उनका रुझान भी बढ़ रहा है। साथ ही किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनकी तरक्की भी हो रही है। इस योजना से मिलने वाली रकम से किसान खेत में बोर कराकर ज्यादा फसल का उत्पादन कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति