शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक  महोदय अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत अनूपपुर पुलिस द्वारा माह सितंबर 2024 से माह नवंबर 2024 तक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले  103 वाहन चालकों  पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 44 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित आर टी ओ कार्यालय भेजे गए है
दिनांक 09/12/24  को थाना यातायात द्वारा एक डंपर चालक, एक बाइक चालक एवं एक कार चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया,  उपरोक्त वाहन चालकों  पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ,माननीय न्यायालय द्वारा 55,000 का जुर्माना लगाया गया।

शराब के नशे में वाहन चलाना  सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है
तीनों वाहन चालकों के लाइसेंस भी निलंबन हेतु जिला परिवहन अधिकारी के कार्यालय भेजे जाएंगे।

तेज गति से वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों पर इंटरसेप्टर की मदद से की गई चालानी कार्यवाही
           तेज गति से वाहन चलाना  दुर्घटना का  मुख्य कारण है, जिस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देश अनुसार इंटरसेप्टर व्हीकल एवं स्पीड डिटेक्टर मशीन से वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जा रही है, निर्धारित गति से अधिक गति पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 08/12/24 यातायात पुलिस द्वारा दो कार चालकों पर तेज गति से वाहन चलाने पर जुर्माना लगाया गया।
 
नो एंट्री में प्रवेश करने पर हाइवा चालक पर लगाया 5000का जुर्माना
अनूपपुर शहर में प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हैवी व्हीकल के लिए नो एंट्री लागू है ,नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश करते हुए एक हाईवे को पकड़ा गया ,जिस पर 5000 का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस अनूपपुर

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति