रायबरेली में डकैतों ने पांच लाख के जेवर व 70 हजार नगद लूट के बाद की पीट-पीट कर हत्या

रायबरेली.

रायबरेली में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक घर में बीती रविवार रात बदमाशों ने तांडव मचाया। एक घर में डकैती डाली और लूटने के साथ अधेड़ को राड और डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखे करीब पांच लाख के जेवर व 70 हजार नगद लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।

ग्राम नरसवा निवासी उमाशंकर 55 वर्ष पुत्र सूरजू साहू पत्नी के साथ रहते थे। रविवार को उनकी पत्नी माधुरी अपनी पुत्री रेखा निवासी बेनी माधवगंज रालपुर गई हुई थी। मृतक का पुत्र राजेश घर से एक किलोमीटर दूरी पर रहता है। अधेड़ बीती रात घर पर अकेला ही था। बीती रात बदमाश सामने के दरवाजे से घर के अंदर घुसे। अधेड को अकेला पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने पहले अधेड़ को प्लास्टिक की पाइप से गला घोंटा। बदमाशों को जब अधेड़ की मौत हो जाने का भरोसा नहीं हुआ तो राड और फावड़े के डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखें करीब पांच लाख रुपए कीमत के जेवर व सत्तर हजार रुपए नगद बदमाश उठा ले गए। अधेड़ घर में किराना की दुकान करता था। बदमाशों ने कमरे के साथ-साथ दुकान का भी ताला तोड़कर रखे सामान‌ को उठा ले गए। सोमवार सुबह होने पर जब मृतक का नाती राज दूध लेने घर पहुंचा तो अधेड़ को खून में लथपथ देख कर रोने चिल्लाने लगा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का मजमा मौके पर लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे बाद एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, फॉरेंसिक टीम पहुंच कर घटनास्थल से जायजा लिया। मौके पर सर्विलांस टीम, एसओजी।सहित कई टीमें घटना को खुलासा करने में लग गई है।

हर साल नपा को मिलेगा 15 लाख राजस्व
ट्रांसपोर्टनगर के विकसित होने के बाद संचालन शुरू होने से नगर पालिका परिषद की राजस्व आय भी बढ़ेगी। नपा के जिम्मेदारों की मानें तो हर साल नगर पालिका को हर साल 15 लाख रुपए तक का राजस्व भी मिलेगा। इससे राजस्व की बढ़ोत्तरी में मदद मिलेगी। चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर के पूर्ण रुप से शुरू नहीं होने के कारण हर साल नगर पालिका को 12 से 15 लाख रुपए आने वाले किराए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों ने ट्रांसपोर्टनगर की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। पालिका की राजस्व बढ़ोत्तरी को देखते हुए कायाकल्प कराया जाएगा। मार्च से ट्रांसपोर्टनगर में सेवा पूरी तरह से शुरू ह हो जाएगी । इससे इलाका गुलजार हो जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति