उप्र-हरदोई में बहनोई ने 17 साल की साली से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर किया गर्भवती

हरदोई.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरे बहनोई ने साली से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साली वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता ने बड़े भाई के दामाद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। घटना 13 जुलाई, 2024 की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरसा थानाक्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को बड़े भाई के दामाद श्रीपाल ने 17 वर्षीय बेटी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायत देर से सात दिसंबर को दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी को अगवाकर किया दुष्कर्म, जबरन रचाई शादी
सुरसा थानाक्षेत्र में अपने चार साथियों के सहयोग से आरोपित युवक ने एक किशोरी को अगवा करने के बाद शादी कर ली। इसके बाद आरोपित युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया। सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की ओर से सुरसा थाने में तहरीर दी गई है। आरोप लगाया कि सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा निवासी आरोपित राहुल ने अपने साथी रजकोरा, मुन्ना, सालिकराम व रामकिशन के सहयोग से उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। उसके बाद झूठी उम्र के दस्तावेज तैयार कर आर्य समाज में शादी कर ली। आरोपी राहुल ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मुक्त कराकर राहुल को गिरफ्तार कर लया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति